गया, अप्रैल 12 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में मनाए जा रहे सहज योग महोत्सव के अंतर्गत विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में सीयूएसबी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सेल के तत्वावधान में "सहज योग" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मियों एवं छात्रों ने तत्परता से भाग लिया। कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने कहा कि भारत को योग की जननी के रूप में विश्व ख्याति प्राप्त है और प्राचीन काल से इस अनोखी कला की परंपरा चली आ रही है। अगर हम रोजाना के क्रियाकलापों में योग को अपना लें तो शरीर स्वास्थ्य और मन तथा मष्तिष्क चुस्त - दुरुस्त रहेगा। उन्होंने मिल्खा सिंह खेल परिसर में मौजूद लोगों को स्वस्थ रहने के लिए ''आधा घंटा रोज, फिटनेस का डोज'' का मंत्र दिया।योग के क्...