मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बहुत त्याग कर स्वाधीनता दिलाई है। देश को गणराज्य बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को संघ प्रमुख आएसएस के कलमबाग चौक स्थित प्रांतीय कार्यालय मधुकर निकेतन परिसर में झंडोत्तोलन के बाद प्रबुद्धजन व स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। यह पहला मौका था जब प्रांत कार्यालय में सर संघचालक ने ध्वजारोहण किया। झंडोतोलन व तिरंगा के रंगों पर प्रकाश डालते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि सबसे ऊपर त्याग का, कर्मशील का, भारत की सनातन संस्कृति का भगवा रंग है। बीच में मन की निर्मलता का रंग सफेद है। लोग कर्मशील रहें, उन्नति और प्रगति करें, लक्ष्मीजी आती रहें, वह रंग हरा है। यह सब धर्म के आधार पर चलता रहे, इसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.