भारत को पड़ोस में मचा भयंकर गदर, 3 मर गए; PM बालेन शाह ने ही संभाला मोर्चा
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- भारत के पड़ोसी नेपाल में तनाव बढ़ता जा रहा है। खबर है कि इसके चलते शुक्रवार को हिंसा ग्रस्त इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति से निपटने के लिए बड़ी बैठक भी बुलाई है। दो धार्मिक समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव बढ़ गया था, जिसे काबू करने पहुंची पुलिस की कार्रवाई में एक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को नेपाल में भारत की सीमा से लगे सप्तारी जिले में कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। ताजा आदेश के अनुसार, अब पाबंदी लगाए गए जिलों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले सुनसारी, धानुषा और सिराहा जिले में कर्फ्यू लगाया गया था। ये जिले नेपाल के दक्षिण तेराई क्षेत्र में हैं। खबर है कि अब तक हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.