नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अमेरिका द्वारा दी गई रूस से तेल खरीद में छूट की मियाद 19 अप्रैल को खत्म हो रही है, लेकिन इसे नजरंदाज कर भारत तेल की खरीद जारी रखेगा। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, रूस से तेल खरीद को लेकर जब अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था, तब भी यह खरीद बंद नहीं की गई थी। हालांकि उस दौरान खरीद में कमी जरूर आई थी, लेकिन उसके दूसरे कारण थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 64 डालर प्रति बैरल तक आ चुकी थी, जबकि रूस से 60 डालर प्रति बैरल के हिसाब से तेल की खरीद हो रही थी, लेकिन अरब देशों से 64 और रूस से 60 डालर की खरीद देश को बराबर पड़ती है, क्योंकि रूस से लाने का खर्च ज्यादा होता है। सूत्रों ने कहा कि भारत पहले भी अमेरिका को स्पष्ट कर चुका था कि तेल की खरीद वह अपने देश ...