भारत को नई ऊंचाइयां देगी युवाओं की सकारात्मक सोच
बांदा, अगस्त 27 -- बांदा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गुरुवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रतिभागिता की। मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मुख्य अतिथि मुनीश व विशिष्ट अतिथि डॉ.अरविंद झा तथा जिला संघ चालक सुरेन्द्र ने भारत माता के चित्र पर पुष्पर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। श्री मुनीश ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है और जिस देश के पास युवा शक्ति होती है, वह निरंतर प्रगति करता है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.