भारत को झटका देकर बांग्लादेश ने चीन से मिलाया हाथ, बॉर्डर के पास कैसा खेल?
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- बांग्लादेश में तारिक रहमान की बीएनपी सरकार ने हाल ही में अपना चीनी प्रेम दिखाते हुए एक नई डील की है। इस डील की कहानी कुछ यूं है कि जिस जगह को लेकर चीन संग यह समझौता हुआ है, करीब एक साल पहले मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने यहां भारत से जुड़े एक बड़े प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया था। अब बांग्लादेश ने चीन का हाथ थाम लिया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश ने अपनी दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर स्थित मोंगला पोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए चीन के साथ 335.78 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ के रियायती ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता बीते जून में तारिक रहमान की बीजिंग यात्रा के दौरान ही फाइनल हुआ था, जिस पर अब औपचारिक मुहर लगी है। यह भारत के लिए इसीलिए भी अहम है क्योंकि यह पोर्ट भारतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.