नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक भू-राजनीति पर खुलकर बात की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और रूस, भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का पूरी तरह से समर्थन करता है।राष्ट्राध्यक्षों के दौरे और ब्रिक्स 2026 सम्मेलन WION को दिए एक इंटरव्यू में राजदूत अलीपोव ने बताया कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संपर्कों का सिलसिला जारी रहेगा। रूस को उम्मीद है कि सितंबर 2026 में भारत की अध्यक्षता में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत का दौरा करेंगे। रूस ने ब्रिक्स के लिए भारत की प्राथमिकताओं को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति पुतिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.