भारत को जानो प्रतियोगिता में मान्या और मानसी रहीं प्रथम
पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- पूरनपुर। शुक्रवार को भारत विकास परिषद गोमती शाखा पूरनपुर की ओर से भारत को जानो अखिल भारतीय सामान्य ज्ञान तहसील स्तरीय प्रतियोगिता लकी चिल्ड्रन स्कूल में आयोजित की गई। इसमें 16 विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के पचास प्रश्न हल करने के लिए आधे घंटे का समय दिया गया। परीक्षा समाप्त होते ही ओएमआर शीट की जांच कर परिणाम घोषित कर दिए गए। सीनियर वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज की मानसी प्रजापति प्रथम, भसीन इंटरनेशनल स्कूल के शावान हुसैन द्वितीय तथा विद्या निकेतन स्कूल माधोटांडा की सूर्यांशी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में माई विंग्स इंटरनेशनल स्कूल घुंघचाई की मान्या गुप्ता प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मानसी द्वितीय तथा सेंट जोसेफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.