हरदोई, अगस्त 31 -- हरदोई। भारत विकास परिषद शाखा हरदोई ने राम जूनियर हाईस्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, न्यू हाइट पब्लिक स्कूल, जेके पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों में भारत को जानो परीक्षा प्रतियोगी का आयोजन किया। गौरव सिंह भदौरिया प्रांतीय गतिविधि संयोजक (सेवा), डॉ. सुरेश अग्निहोत्री प्रांतीय गतिविधि संयोजक (पर्यावरण), अवध बिहारी मिश्र पूर्व अध्यक्ष, राजीव मोहन अवस्थी अध्यक्ष, श्रवण कुमार मिश्र "राही" सचिव, अतुल अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में भारत की संस्कृति, इतिहास, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत के प्रति ज्ञान और जागरूकता विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: प्रथम चरण में 400 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग यह भी पढ़ें- परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भ...