सहारनपुर, नवम्बर 13 -- क्षेत्र के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जूनियर हाई स्कूल सुल्तानपुर में गुरुवार को बच्चों की सामान्य ज्ञान क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आजाद ग्रुप के कशिश, हलीमा और नकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गीताश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, स्कूल प्रबंधक श्याम कुमार सैनी और एकता जन सेवा समिति के संरक्षक बालकृष्ण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इंदिरा गांधी ग्रुप के हुजैफा, लुबना और वजीहा दूसरे, जबकि विवेकानंद ग्रुप के वैष्णवी, चांद और मयंक तीसरे स्थान पर रहे। लक्ष्मीबाई ग्रुप के सलमान, अर्पित और केशव तथा भगत सिंह ग्रुप की वर्षा, आरती और आफिया को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव कुमार, प्रवेश कुमार, कोमल, अनीता, शगुन, काजल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.