कोडरमा, अगस्त 30 -- कोडरमा। भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में झुमरी तिलैया शाखा से 12 विद्यालय भाग ले रहे हैं। इसमें 1000 से अधिक छात्र शामिल होंगे। इसकी जानकारी शाखा सचिव बिमल कुमार पचीसिया ने दी। परीक्षा नियंत्रक सह ऑब्जर्बर सीएल पांडेय ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी की जा चुकी है। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। परीक्षा को लेकर 12 ऑब्जर्बर बनाए गए हैं। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रांतीय अध्यक्ष, वित्त सचिव, शाखा समन्वयक पदाधिकारी सहित अन्य सदस्यों द्वारा भी निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- 20 विद्यालयों में भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा प्रतियोगिता आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...