हल्द्वानी, अगस्त 26 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी की ओर से अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 'भारत को जानो' को लेकर बुधवार को रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल व प्रांतीय संयोजक संस्कार भवानी शंकर नीरज ने बताया कि 31 अगस्त को कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए देशभर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जबकि दूसरे चरण में मौखिक प्रश्न मंच आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया शाखा, प्रांत, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर होगी। शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने बताया कि हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत 42 स्कूलों के 5600 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। मीडिया प्रभारी विपुल अग्रवाल, सचिव डॉ. निधि अग्रवाल, अमित अग्रवाल, उपाध्य...