मेरठ, मार्च 12 -- बायोचार कृषि में क्रांतिकारी तकनीक है। यह फसल वृद्धि को बढ़ाता है और लवणीय तनाव जैसी कठिन परिस्थितियों में भी पौधों को मजबूती देता है। बॉयोचार फसल उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय में भी सहायक होगा। सीसीएसयू कैंपस स्थित सरछोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में 'साइंटिफिक कॉलेब्रेशन ऑन रिसर्च, इनोवेशन, एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी' विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस में यह बात डॉ.दिलफूज़ा जब्बोरोवा ने कही। बॉयोचार ऑक्सीजन की सीमित उपस्थिति में कृषि अपशिष्ट को जलाकर बनाया गया उच्च कार्बन कोयला है जो मिट्टी की उपजाऊ, जल धारण और पोषक तत्व सोखने की शक्ति बढ़ाता है। इससे फसल पैदावार बढ़ती है।शुभारंभ प्रो. बीरपाल सिंह, डॉ. दिलराबो एर्नाजारोवा और प्रो. दिनेश कुमार ने किया। निदेशक डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि विवि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रो...