भागलपुर, मार्च 11 -- पड़ोसी देश बांग्लादेश ने भारत से खराब हुए रिश्ते को देखते हुए अब अमेरिका से मक्के की खरीद शुरू की है। इससे बिहार खासकर कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के उत्तरी इलाके में भरपूर उपजने वाले मक्के का भाव औंधे मुंह गिर गया है। मक्का किसानों को लागत की कीमत नहीं निकल रही है। हाल यह कि 1400 रुपये प्रति क्विंटल बाजार भाव में भी मक्का के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। अप्रैल में रबी सीजन का मक्का बाजार में आने पर कीमत और गिरने की संभावना से किसान सशंकित हैं। व्यापारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हाल में हुए चुनाव के पूर्व तक कम ही सही, लेकिन मक्का की आपूर्ति होती थी। बांग्लादेश में चुनाव खत्म होने के बाद मक्का की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। मक्का के बड़े सप्लायर संतोष भगत बताते हैं कि हाल के दिनों में बांग्लादेश में अमेरिका अपना मक्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.