माले, अक्टूबर 28 -- मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा की थी। अब इस यात्रा को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। मुइज्जू को उनके ही देश में सुनने को मिल रहा है। विपक्षी नेता भारत का नाम लेकर चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान के साथ सुरक्षा संबंध मजबूत करने की कोशिश भारत के साथ रिश्तों पर भारी पड़ सकती है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा है कि अगर भारत को लगा कि उसकी सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है, तो मालदीव को इसके बेहद कड़वे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। मुइज्जू की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हुई है, जब मालदीव भारत के साथ अपने रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर रहा है। वहीं, विपक्ष को आशंका है कि पाकिस्तान के साथ बढ़ता सहयोग दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव में मालदीव को...