नई दिल्ली, मई 7 -- सीमा पार से अंजाम दी जाने वाली आतंकी गतिविधियों से बचाव का भारत को पूरा अधिकार है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर ये बात कही। मंत्रालय ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने को प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने कहा कि पूरी दुनिया ने पहलगाम आतंकवादी हमले को देखा। सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले को पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि सीमा पार से होने वाला आतंकवाद लंबे समय से पाकिस्तान की नीति का हिस्सा रहा है। हमें आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है। यह भी पढ़ें- भारत को आत्मरक्षा का अधिकार: विदेश मंत्रालयसिंधु जल संधि निलंबित रहेगी विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकी गतिविध...