भारत को आत्मनिर्भर बनाने को समर्पित था मिसाइल मैन का जीवन
बहराइच, जुलाई 27 -- बहराइच, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में मनाई गयी। महासचिव ने हमजा शफीक ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने अद्वितीय ज्ञान, सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प से देशवासियों के हृदय में अमिट स्थान बनाया। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी उन्होंने स्वयं को सदैव एक शिक्षक और विद्यार्थियों का मार्गदर्शक माना। उनका विश्वास था कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है। यह भी पढ़ें- भारत को आत्मनिर्भर बनाने को समर्पित था मिसाइल मैन का जीवन उनका प्रसिद्ध संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.