जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- सेवा ज्योति यात्रा' के साथ जहानाबाद में 'विकसित भारत संकल्प सभा' संपन्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंडोर स्टेडियम से अरवल मोड़ तक निकाली भव्य मशाल यात्रा ​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा - सेवा ज्योति यात्रा' अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ। यह भी पढ़ें- विकसित भारत-2047 के संकल्प से गूंजा ब्लाक परिसरकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की, जबकि मंच संचालन व सांगठनिक स...