नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- पाकिस्तान से बढ़ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी की अमेरिकी नेता आलोचना कर रहे हैं। अब पूर्व राजनयिक रैम एमेनुएल ने एक बार फिर भारत से संबंधों को 'नकारने' को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारत को अमेरिका के करीब लाने में कई राष्ट्रपतियों ने मेहनत की है, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने उसे पूरी तरह नकार दिया। इससे पहले भी एमेनुएल खुलकर ट्रंप प्रशासन पर पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर सवाल उठा चुके हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल से बातचीत में एमेनुएल ने कहा, '...अमेरिका के चार अलग-अलग राष्ट्रपतियों ने भारत को अपने करीब लाने की जो कोशिशें की थीं, उन्हें मौजूदा राष्ट्रपति ने पूरी तरह ठुकरा दिया है। हमने भारत के ऊपर पाकिस्तान को चुना है।'पहले भी उठा चुके सवाल पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में चीफ ऑफ स्ट...