नई दिल्ली, मई 15 -- भारत के पहले कृत्रिम मेधा यानी एआई एयरक्राफ्ट 'काल भैरव'का निर्माण जल्द ही पुर्तगाल में शुरू होने वाला है। भारत की एआई वारफेयर कंनपी FWDA पुर्तगाल की कंपनी SKETCHPIXEL के साथ मिलकर इन एयरक्राफ्ट का निर्माण करेगी। एडवांस एयरक्राफ्ट बनाने के मामले में यह नामी कंपनी है। फाइटर जेट के सिमुलेशन सिस्टम का भी निर्माण यह कंपी कंपनी करती है। समझौते के मुताबिक पुर्तगाली कंपनी सिमुलेशन सिस्टम बनाने में योगदान देगी। वहीं भारत की FWDA मुख्य ऑटोनोमस सिस्टम और एयरफ्रेम डिजाइन का काम संभालेगी। आपको बता दें कि अब एयरफोर्स और नेवी दोनों में ही एआई आधारित युद्ध को प्रमुखता दी जा रही है। इसके अलावा ड्रोन और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वैपर का चलन बढ़ रहा है। यूक्रेन-रूस का युद्ध हो या फिर अमेरिका और ईरान का, ड्रोन से ही बड़े-बड़े हमलेकिए गए हैं। इस...