नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने भारत के 95 फीसदी लोगों को जाहिल बताते हुए कहा है कि इनके सिर में गोबर भरा हुआ है। इनको वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। इनके सिर में जातिवाद-सांप्रदायिकता भरी हुई है। वह महंगाई, बेरोजगारी आदि जैसे मुद्दे नहीं देखता और भेड़-बकरी जैसे जातिवाद-सांप्रदायिकता पर वोट डाल देता है। काटजू ने यूट्यूब चैनल 'द ईवर (चिल-पिल)' से बात करते हुए कहा कि वोट चोरी पर मुझसे सवाल किया गया तो मैंने कहा कि और वोट चोरी होनी चाहिए। तुम लोग वोट देने लायक नहीं हो। 95 फीसदी वोटर्स मेरिट नहीं देखते, वे उम्मीदवारों की जाति पर वोट डालते हैं। तुम वोट डालने के लायक हो? तुम लोगों के खोपड़े (सिर) में गोबर भरा है। 95 फीसदी लोगों के दिमाग में। इनको वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। मैं तो कहता हूं कि औ...