नई दिल्ली, मार्च 15 -- मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire ने भारतीय मार्केट 30 लाख यूनिट बिक्री का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया है। साल 2025 में 2.14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर यह कंपनी की नंबर-1 कार बनकर उभरी है। साल 2008 में लॉन्च हुई डिजायर आज भी युवाओं और परिवारों की पहली पसंद है। दिलचस्प बात यह है कि इसके 50 पर्सेंट खरीदार 'फर्स्ट टाइम बायर्स' हैं। मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये है। आइए जानते हैं इसकी पॉपुलैरिटी के 3 बड़ी वजहों को विस्तार से। यह भी पढ़ें- वरना, सिटी की टक्कर वाली इस कार को मिले ताबड़तोड़ ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1बेजोड़ माइलेज और किफायती सफर भारतीय ग्राहकों के लिए 'माइलेज' हमेशा से सबसे बड़ा फैक्टर रहा है। मारुति डिजायर पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट में 24.79 किमी/लीटर का शान...