नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- एक पुरानी कहावत थी, 'पढ़ोगे लिखोगे तो होगे नवाब और खेलोगो कूदोगे तो बनोगे खराब', लेकिन अब के नए जमाने में कहा जाता है, खेलोगो कूदोगे तो बनोगे और भी बड़े नवाब'। इस नए जमाने के कहावत को हाल ही में हमने एशियन गेम्स में एक बार फिर सच होते देखा। जापान में 16 दिन चले एशियन गेम्स में भारत चौथे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज सहित 85 मेडल दिलाए। वैसे तो एशियन गेम्स में भाग लेने वाले हर भारत के हर खिलाड़ी ने मेडल और देश का नाम रोशन करने के लिए जी जीन लगाई। पर जिन पांच खिलाड़ियों का जिक्र हम करने जा रहे हैं, उसके पीछे की वजह काफी खास है। इस खबर को अंत में वो खास वजह आपको अपने आप पता चल जाएगी।बीमारी भी नहीं तोड़ पाई जीत का जज्बा एशियन गेम्स में भारत के जिस खिलाड़ी की चर्चा सबसे ज्यादा रही व...