नई दिल्ली, मार्च 23 -- IWT या सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संधि के कारण मुल्क की आवाम को हो रहीं परेशानियां गिनाईं हैं। साथ ही भारत से अपील की है कि इसे फिर से लागू किया जाए। इसके अलावा पड़ोसी मुल्क ने आरोप लगाए हैं कि IWT को हथियार बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई की थी और संधि को स्थगित कर दिया था। विश्व जल दिवस पर दिए संदेश में जरदारी ने भारत के फैसले की निंदा की है। साथ ही कहा, 'साझा जल संसाधनों का यह जानबूझकर किया गया सैन्यीकरण गहरी चिंता का विषय है। भारत का संधि को स्थगित रखने, हाइड्रोलॉजिकल डेटा शेयर करने में बाधा डालने, सहमत तंत्रों को रोकने और एक लंबे समय से चले आ रहे अंतरर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.