नई दिल्ली, अगस्त 23 -- दुनिया के सबसे किफायती अंतरिक्ष कार्यक्रमों वाले देश भारत का नाम आता रहा है, लेकिन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की नई रिपोर्ट ने इस धारणा पर सवाल खड़ा किया है। रिसर्च के मुताबिक, 2025 में कम ऊंचाई वाली पृथ्वी कक्षा यानी लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) तक एक किलोग्राम पेलोड पहुंचाने की अनुमानित लागत भारत में 13,302 डॉलर (12.73 लाख रुपये) थी। यह अमेरिका, चीन, जापान, रूस और यूरोप समेत अध्ययन में शामिल प्रमुख अंतरिक्ष शक्तियों में सबसे अधिक है। शोधकर्ताओं ने 1960 से 2025 के बीच 6,740 से अधिक रॉकेट लॉन्च के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। यह रिसर्च कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और इटली के पोलिटेक्निको डी ट्यूरिन के शोधकर्ताओं ने मिलकर किया है। यह भी पढ़ें- अमृतसर में ड्रोन से हथियार किसने गिराए, क्या मकसद; पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया कनेक्शन ...