सुहेल खान, अप्रैल 14 -- Kanpur News: माइनस 50 डिग्री और इससे भी कम तापमान पर सियाचीन जैसी बर्फीली चोटियों पर सेना की विशेष टुकड़ियों में तैनात भारत के रखवालों के 50 हजार रुपये प्रति जोड़ी वाले जूते अब कानपुर में ही बनेंगे। अभी इन्हें इटली से आयात किया जाता है। अब कानपुर की ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) का इटली की अंतरराष्ट्रीय शू कंपनी स्कार्पा के साथ बूट मल्टीपरपज बनाने का करार हुआ है। ओईएफ में बने 20 जोड़ी बूट के सैंपल सेना के परीक्षण में पास हो गए हैं। अब सेना से मिलने वाले ऑर्डर पर इन्हें बनाया जाएगा। अब इन विदेशी बूटों का स्वेदशीकरण होगा।इन खास बूटों में नहीं घुस सकती हैं सर्द हवाएं इन बूटों की खासियत यह है कि इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि भीतर सर्द हवाएं नहीं घुस सकती हैं। जिन लोकेशन पर सैनिकों की तैनाती होती है, अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.