भारत के युवाओं में असीम क्षमता : मिथलेश
गाजीपुर, फरवरी 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से एक दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख ( पूर्वी उत्तर प्रदेश) मिथलेश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में असीम क्षमता है, और यदि वे देशभक्ति और निस्वार्थता के साथ राष्ट्र की सेवा में स्वयं को समर्पित करते हैं, तो देश एक बार फिर विश्वगुरु के रूप में अपनी स्थिति को पुनः प्राप्त कर सकता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथलेश ने कहा कि भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। " यदि युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित होकर, स्वार्थ से मुक्त होकर काम करे, तो भारत 2047 तक एक विकसित देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.