देहरादून, मार्च 21 -- शांति टेनिस अकादमी डालनवाला में चल रही इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ(जे 60) प्रतियोगिता का शनिवार को बालक वर्ग के युगल मुकाबले में यस्विन दहिया और कोरिया के सिन जाएजुन की जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होने हांगकांग के एलेक्स लैप हंक हुई और भारत के आदित्य मीर की जोड़ी को 6-1, 6-4 हराकर खिताब जीता। वहीं अन्य वर्ग के बालिका वर्ग के मुकाबलों में भारत की इहा जोशी ने यूएसए की स्वानिका रॉय को कांटे के मैच में 6-7(5), 6-4,7-6(4) से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य युगल मैच में गौरव दलाल व स्निग्धा कांता को आहन-करथिका पदमाकुमार की टीम ने फाइनल के लिए वाकओवर दे दिया। कोर्ट नंबर 04 पर भारत की क्रथिका पदमाकुमार ने भारत की ही जया कपूर को 6-4,6-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मौके पर संचालक हेम पांडेय, सुमित गोयल, विजेंद्र ...