भारत के मुख्य न्यायाधीश दो न्यायालय परिसरों का शुभारंभ करेंगे
गुड़गांव, जुलाई 7 -- नूंह, सरसमल। जिले की न्यायिक व्यवस्था को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत 12 जुलाई को तावडू और पुन्हाना में बनने वाले आधुनिक न्यायालय परिसरों का शिलान्यास करेंगे। इन परिसरों के बनने से हजारों लोगों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी और अदालतों से जुड़े कार्य अधिक सुगम व व्यवस्थित हो सकेंगे। मंगलवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। तावडू और पुन्हाना में प्रस्तावित नए न्यायालय परिसर जिले की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए महत्वपूर्ण परियोजना माने जा रहे हैं। वर्तमान में न्यायिक सेवाओं के लिए लोगों को सीमित संसाधनों में काम करना पड़ता है, जबकि नए परिसरों के निर्माण के बाद अदालतों के संचालन के लिए आधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.