दुमका, जनवरी 5 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को पूजा अर्चना करने के लिए प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। इस मौक पर उनके साथ उनकी सहधर्मिणी भी साथ थीं। चाक चौबंद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी धर्मपत्नी को स्थानीय तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत संकल्प कराया गया। पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्मय भगवान-नागेशलिंग की षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना कराई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपनी सहधर्मिणी के साथ भगवान बासुकीनाथ को दूध, दही, घी, मधु व शक्कर सहित पंचामृत स्नान कराया। विभिन्न उपचारों का निवेदन कर, फूलमालाएं और बिल्वपत्र चढ़ाए। मिष्ठान का भोग निवेदन किया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.