दिल्ली, अप्रैल 26 -- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भारत के दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है.भारत के जटिल सामाजिक और राजनीतिक जीवन को अपने कैमरे में कैद करने वाले राय को हमेशा याद किया जाएगा.भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तानी पंजाब के एक गांव में जन्मे रघु राय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक कंस्ट्रक्शन इंजीनियर के तौर पर की थी.हालांकि, बाद में वह फोटोग्राफी की दुनिया में आए और भारत के एक बेहद प्रतिष्ठित फोटोग्राफर बन गए.छह दशक पहले उनके फोटोग्राफर भाई ने उन्हें इस पेशे से रूबरू कराया था.उनकी पहली प्रकाशित तस्वीर एक गधे की थी, जो सीधे उनके कैमरे की तरफ देख रहा था.यह तस्वीर "द टाइम्स ऑफ लंदन" में प्रकाशित हुई थी.इसके बाद राय ने 1960 और 1970 के दशक के दौरान भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध मीडिया घरानों के साथ काम करते ...