नई दिल्ली, फरवरी 21 -- खुफिया एजेंसियों ने देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में आतंकवादी हमले का एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के बड़े मंदिरों के पास धमाके करने की योजना बना रहा है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकी संगठन का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और दहशत फैलाना है। लाल किले के आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे शहरों के प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकवादी लाल किले के आसपास के इलाकों और घनी आबादी वाले चांदनी चौक इलाके में मौजूद मंदिरों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला करने की कोशिश कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.