नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- देश के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल भारत की उभरती रक्षा निर्यात कहानी का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है। उन्होंने बताया है कि ब्रह्मोस का कुल निर्यात 600 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करने वाला है। इस अत्याधुनिक प्रणाली को दक्षिण-पूर्व एशिया के तीन देशों को बेचने के लिए अनुबंध एवं समझौते हो चुके हैं, जिनमें फिलीपींस, इंडोनेशिया और वियतनाम शामिल हैं। एक साक्षात्कार में रक्षा सचिव ने कहा कि ब्रह्मोस का हवा से प्रक्षेपित किया जाने वाला संस्करण भी मौजूद है और सुखोई लड़ाकू विमानों पर इसका प्रदर्शन बेहद सफल रहा है। उन्होंने कहा कि उन अत्याधुनिक रणनीतिक प्रणालियों में से एक है, जिन्हें हम निर्यात करने में सफल रहे हैं। रक्षा सचिव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस प्रणाली की युद्धक क...