कोलंबो, अप्रैल 23 -- श्रीलंका के नए हेड कोच गैरी कर्स्टन का लक्ष्य एक ऐसी टीम तैयार करना है जो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खिताब के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सके। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज कर्स्टन को दो साल के अनुबंध पर श्रीलंका की पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 15 अप्रैल से शुरू हो गया है।विश्व कप इन देशों में में आयोजित होगा कर्स्टन ने गुरुवार को कोलंबो में कहा, ''हम सभी प्रत्येक प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। आगे कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं खेली जानी है जिनमें 17 महीने बाद होने वाला पुरुष वनडे विश्व कप भी शामिल है। हम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।'' वनडे विश्व कप अगले साल अक्टूबर और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। श्रीलंका 2011 क...