नई दिल्ली, मई 22 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी छाई हुई है। सीजेआई सूर्यकांत के बयान के बाद बनी इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स को लेकर भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, एक्स पर भी लाखों लोग इससे जुड़ गए, लेकिन सरकार ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए इसे ब्लॉक करने का आदेश दिया। फाउंडर अभिजीत दीपके ने देर न करते हुए फिर से नया अकाउंट बना लिया, जिससे तेजी से यूजर्स जुड़ रहे हैं। इस पार्टी का मुख्य फोकस युवा हैं और देशभर में बेरोजगारी, छात्रों, युवाओं पर फोकस है। इस बीच, पाकिस्तान में भी इसी तरह की पार्टियां बनने लगी हैं।पाकिस्तान में बनी कॉकरोच अवामी पार्टी पाकिस्तान की लंबे अरसे से आदत रही है कि भारत की चीजों को कॉपी करना। इसी तरह जब भारत में कॉकरोच जनता पार्टी बनी तो उसने भी झट से इसे कॉपी कर लिया और अपने यहां कॉ...