नई दिल्ली, जून 16 -- भारत की यात्रा के बाद अब नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल चीन पहुंच गए हैं। नेपाल में नई सरकार बनने के बाद यह बालेंद्र शाह के किसी प्रतिनिधि की यह पहली चीन यात्रा है। यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब नेपाल और भारत के बीच सीमा विवाद को लेकर चर्चा एक बार फिर गरम है। पीएम बालेंद्र शाह ने तो पिछले दिनों कह दिया था कि इसके लिए वह यूके की मध्यस्थता की मांग करेगा। उनकी इस बात पर भारत ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी।नेपाल का हितैषी बन रहा चीन नेपाली विदेश मंत्री ने चीन के टॉप डिप्लोमैट वांग यी से सोमवार को मुलाकात की। वांग ने कहा, पड़ोसी के हितों को देखते हुए चीन नेपाल को हमेशा आगे रखता है। उन्होंने कहा कि चीन नेपाल की संप्रभुता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए पूरा समर्थन करेगा। जानकारों का कहना है कि भारत के साथ संबंधों की वजह से ...