नई दिल्ली, मार्च 24 -- पिछले 25 दिनों से जारी ईरान जंग की वजह से वैश्विक तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच एक अहम खुलासा सामने आया है। एक आरटीआई के जवाब में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि भारत के पास मौजूद रणनीतिक कच्चे तेल का भंडार (Strategic Petroleum Reserve) देश की जरूरतों को केवल लगभग 9.5 दिनों तक ही पूरा कर सकते हैं। सरकार की तरफ से दिया गया यह जवाब दिखाता है कि भारत के पास कितना कम तेल भंडार बचा है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत इंडिया टुडे की तरफ से मांगी गई जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार दबाव में हैं; क्योंकि संघर्ष के कारण एक तरफ कच्चे तेल की कीमतों में पहले तेजी आ चुकी है। दूसरी तरफ होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले मार...