नई दिल्ली, अगस्त 28 -- भारत-श्रीलंका कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका जरूर लगा है। मगर ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। कप्तान शुभमन गिल ने भी अभी तक हार नहीं मानी है और उनको भी उम्मीद है कि भारत अभी भी WTC फाइनल में पहुंच सकता है। टीम इंडिया को मौजूदा चक्र में 7 मैच और खेलने हैं। हालांकि उनके लिए एक भी मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। 2 मैच टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर खेलेगी, वहीं 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। यह भी पढ़ें- पडिक्कल नंबर-1, सोनल टॉप-2 में; IND-SL टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा चौके-छक्केकोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद क्या बोले शुभमन गिल शुभमन गिल ने कहा, 'मुझे अब भी लग...