नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नरेंद्र मोदी,प्रधानमंत्री, भारत आज 11 अप्रैल हम सभी के लिए बहुत विशेष दिन है। भारत के महान समाज सुधारकों में से एक और पीढ़ियों को दिशा दिखाने वाले महात्मा ज्योतिराव फुले की आज जन्म-जयंती है। इस वर्ष यह अवसर और भी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके 200वें जयंती-वर्ष का शुभारंभ भी हो रहा है। महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म-चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्हें केवल उनकी संस्थाओं या आंदोलनों के लिए ही याद नहीं किया जाता, बल्कि उन्होंने लोगों के मन में जो आशा और आत्म-विश्वास जगाया, उसका व्यापक प्रभाव हम आज भी महसूस करते हैं। उनके विचार देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज हैं। महात्मा फुले का जन्म 1827 में महाराष्ट्र में एक बहुत साधारण परिवार में हुआ था, मगर शुरुआती चुनौतियां कभी उनकी शिक्षा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.