नई दिल्ली, जुलाई 30 -- BRICS शिखर सम्मेलन में भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। हालांकि, इसे अब तक स्वीकार नहीं किया गया है और कहा है कि इस पर विचार करेंगे। वहीं, ढाका का यह भी कहना है कि भारत के साथ संबंधों में कुछ अड़चनें हैं, जिन्हें दूर किया जाना है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने कहा है कि भारत की तरफ से दिए गए न्योते पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हम अभी इस पर विचार कर रहे हैं।' हालांकि, उन्होंने अब तक यह साफ नहीं किया है कि रहमान भारत की यात्रा करेंगे या नहीं। खास बात है कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत न्योता देने वाले सबसे शुरुआती देशों में शामिल ...