हमीरपुर, मार्च 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए थे। देर रात भारत की शानदार जीत के बाद शहर में आतिशबाजी की आवाजें गूंजने लगीं। प्रशंसकों ने इस जीत पर जमकर जश्न मनाते हुए तिरंगे झंडे लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया।अहमदाबाद में खेले गए टी-20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस मैच का मजा लिया। भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की धुआंदार बल्लेबाजी का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी के ताश के पत्तों की तरह बिखरने पर क्रिकेट प्रेमियों की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.