भारत के गलत नक्शे के खिलाफ आवाज उठाने वाली लवलीना से बोले PM मोदी, 'लंबे समय तक याद रखेंगे'
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ मुलाकात के दौरान ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे पर आपत्ति जताने पर मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने रविवार को हुई इस बातचीत के दौरान पदक विजेताओं से खेलों की तैयारी और ग्लास्गो में उनके अनुभवों के बारे में सुना। इस दौरान भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पिछले चार सालों के अपने संघर्ष के बारे में भी मोदी को बताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को इसका लगभग 10 मिनट का वीडियो जारी किया। इस अवसर पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी टी उषा भी उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- सचिन से आगे यहां कोहली, रोहित शर्मा टॉप-5 में; टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.