नई दिल्ली, जुलाई 12 -- जोस बटलर की तूफानी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 5वें और आखिरी टी20 में 56 रनों से रौंदकर सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया। इस सीरीज में टीम इंडिया क्लीन स्वीप हुई। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। बटलर की 131 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए इस मैच में 257 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 201 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। बटलर से जब मैच के बाद पूछा गया कि क्या इस पिच पर 300 रन मुमकिन थे, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। बटलर ने बताया कि वह थोड़े आउट ऑफ फॉर्म थे, मगर इस पारी के दम पर उन्होंने वापसी कर ली है। जोस बटलर ने मैच के बाद कहा, "हां जाहिर है बहुत खुश हूं। कुछ समय से थोड़ा खराब फॉर्म में भी था, तो हां, अपनी बेस्ट फॉर्म में वापस आकर और जाहिर है एक शानदार सीरीज जीत में यो...