नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से मुश्किलों का सामना कर रही है। लगातार आईसीसी इवेंट में टीम को असफलता मिली है और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ बड़े और सख्त फैसले लिए हैं। बोर्ड ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे सात खिलाड़ियों को वापस बुला लिया और दो कोच को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान क्रिकेट में इतनी हलचल देखने को मिली है। इससे पहले भी बोर्ड ने मैनेजमेंट और टीम लीडरशिप में कई बार बदलाव किए हैं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान के खराब दौर की शुरुआत को लेकर अपना पक्ष रखा है और उनका मानना है कि 2021 में भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में समस्या शुरू हुई है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में आ...