नई दिल्ली, जनवरी 29 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 में भारत को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बना चुकी सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती है। भारत चौथे टी20 में पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतरा, जिसकी वजह से बैटिंग कमजोर पड़ गई और भारत 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 165 रनों पर ही ढेर हो गया। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ भारत के खिलाफ सीरीज में जीत का खाता तो खोला ही, साथ ही वह टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाली तीसरी टीम भी बनी। जी हां, न्यूजीलैंड ने इस मामले में वेस्टइंडीज को पछाड़ा है। यह भी पढ़ें- गौती भाई और सूर्या का शुक्रिया; दुबे ने कोच-कप्तान को किस बात का दिया क्रेडिट? न्यूजीलैंड की यह 29 मैचो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.