नई दिल्ली, जनवरी 8 -- दक्षिण एशिया के रक्षा गलियारों में एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि बांग्लादेश अब उनके उस लड़ाकू विमान को खरीदने की तैयारी में है, जिसकी युद्ध क्षमताओं को पाकिस्तान भारत के खिलाफ सैन्य संघर्ष में आजमाने का दावा करता रहा है। इस्लामाबाद में दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों की मुलाकात के बाद इस डील की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान से जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान खरीदने में रुचि दिखाई है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को यह दावा किया। जेएफ-17 लड़ाकू विमान एक बहु-भूमिका वाला विमान है और इसे चीन तथा पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। पाकिस्तान का दावा है कि इस लड़ाकू विमान ने मई 2025 में भारत के साथ चार-दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान अपनी युद्ध क्षमताओं को साबित कर दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.