कराची, फरवरी 7 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले पर पुनर्विचार के श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध पर अपनी सरकार से बात करेगा।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमति दे दी लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है। आईसीसी और प्रसारकों के लिये भारत पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है। यह भी पढ़ें- BCCI ने U19 WC जीतने वाली टीम इंडिया के लिए खोली तिजोरी, किया प्राइज मनी का ऐलान श्रीलंका ने पीसीबी को ईमेल भेजकर कहा है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा जो टूर्नामेंट का सह मेजबान है। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट की छवि को भी ठेस पहुंचेगी। पाकिस्तान अपने सारे...