भारत के खिलाफ ऐसा होना थोड़ा निराशाजनक, न्यूजीलैंड की कमी पर छलका काइल जैमीसन का दर्द
हैमिल्टन, नवम्बर 10 -- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की मौजूदा सीरीज में अपनी टीम की गेंदबाजी इकाई में निरंतरता की कमी पर निराशा जताते हुए कहा कि इससे टीम के अच्छे प्रदर्शन की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं। न्यूजीलैंड को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि तीन मैच के बाद कीवी टीम वनडे सीरीज में 0-2 से पीछे है। अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन चोटों के कारण टीम से बाहर हैं जबकि ब्लेयर टिकनर को भी पिछले मैच में हाथ में चोट लग गई थी।भारत के खिलाफ ऐसा होना थोड़ा निराशाजनक मंगलवार को हैमिल्टन में तीसरे वनडे मैच के टॉस से पहले मेजबान प्रसारकों से बातचीत में जैमीसन ने कहा, ''यह थोड़ा निराशाजनक है। आप हमेशा एक जैसी गेंदबाजी इकाई उतारने की कोशिश करते हैं जिससे कि खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.