भारत के खिलाफ ऐसा करना चाहता था, हार के जबड़े से पाकिस्तान को निकालकर बोले हमजा जहूर
अल अमेरात (ओमान), नवम्बर 8 -- अर्जुन राजपूत के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद सैकड़ा भारी पड़ा जिससे पाकिस्तान ने एसीसी अंडर-19 वनडे एशिया कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में रविवार क भारत को तीन विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने पांच विकेट 61 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन हमजा जहूर ने हसनैन डार (38) के साथ छठे विकेट के लिए 107 रन की अहम साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। हमजा ने 108 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए और टीम को 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान दो मैचों में चार अंक लेकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। भारत दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत के बाएं हाथ के स्पिनर मनाल चौहान ने 13वें और 15वें ओवर में लगातार झटके देकर पाकिस्तान को पांच विकेट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.