भारत के खिलाफ इस्तेमाल हुए यूरोप में बने हथियार, जयशंकर ने अच्छे से सुना दिया
हेलसिंकी, जून 12 -- भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से तेल खरीद का बचाव करते हुए यूरोप समेत पश्चिम को जमकर सुनाया। जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देश रूस से भारत के तेल खरीदने पर उपदेश देने के हालात में नहीं हैं, क्योंकि यूरोप में बने हथियारों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया गया। वहीं भारत ने ऐसा कोई हथियार नहीं बनाया, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी देशों के खिलाफ किया गया हो। जयशंकर ने फिनलैंड के अपने दौरे के दौरान 'कुलतारंता टॉक्स' में 'उभरती हुई ताकतें और नया जियोपॉलिटिकल कॉम्पिटिशन' पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए रूस से तेल खरीद पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कम दाम और उपलब्धता को देखते हुए उठाया। यहां तक कि 2022 में अमेरिका ने भारत को तेल की खरीद जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया था, ताकि वैश्विक बाजार में स्थिरता बनी रहे। जयशंकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.